रायपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान

0
38

रायपुर पुलिस– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 20.10.2023 को समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग – अलग थानों के मारपीट, हत्या के प्रयास, चाकूबाजों, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 81 स्थायी वारंट एवं 51 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 132 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कुल तामिल 132 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में 07 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग – अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों 24 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट एवं 05 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग-अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 36 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल किये गये है।

वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here