रमन सिंह स्वयं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताते है पर उन्हें मानता कोई नहीं – देवेन्द्र यादव

0
39

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुये कहा कि रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जिसे उनके संगठन वाले राष्ट्रीय नेता नहीं मानते। प्रदेश में पहले ही रमन सिंह नकारे जा चुके हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन के द्वार हिमाचल प्रदेश के सीनियर आब्जर्वर बनाये जाने से डॉ. रमन सिंह को पीड़ा होना स्वाभाविक है। क्योंकि भाजपा अब रमन सिंह का कोई हालचाल नहीं पूछता जिम्मेदारी देना दूर की बात है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि रमन सिंह 2018 का विधानसभा चुनाव में करारी हार भूल गए?? उनका चेहरा और 15 सीटों में सिमट चुकी भाजपा का हश्र भूल चुके हैं?? मरवाही का उप चुनाव में हार भूल चुके हैं?? दंतेवाड़ा का उप चुनाव में हार भूल चुके हैं?? खैरागढ़ का उप चुनाव में हार भूल चुके हैं?? नगरीय निकायों की करारी हार और भाजपा का शर्मनाक प्रदर्शन भूल चुके हैं?? इन सभी चुनावों में कांग्रेस का चेहरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, इन सभी चुनाव में भाजपा का चेहरा डॉ. रमन सिंह थे और हश्र सबके सामने हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के प्रभारी प्रदेश में आते हैं तो रमन सिंह का नाम लेने से बचते हैं, उन्हे चेहरा मानने से भी इंकार कर दिया। अब भाजपाई खुद खुलकर कहते हैं रमन सिंह हमारे चेहरा नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है उसके बावजूद दिल्ली में उनका कोई दखल नहीं, ना ही कोई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाती है। रमन सिंह जी को अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए। भूपेश बघेल एक संघर्षशील नेता हैं उनकी जीवटता उन्हें जिम्मेदारियां दिलाती है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here