Breaking………भुवनेश्वर से रायपुर जा रही 45 यात्रियों से भरी बस पलटी

0
91

45 यात्रियों से भरी बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4—5 यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बस भुवनेश्वर से रायपुर जा रही थी। घटना बसना थाना क्षेत्र के बोहरापार की है।

मिली जानकारी के अनुसार 45 यात्रियों से भरी डॉल्फिन बस भुवनेश्वर से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह 7 बजे नेशनल हाइवे बोहरापार पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4—5 लोगों को चोट आई है। वहीं बस ड्राइवर फरार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here