छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छुईयां भुइयां भाग 2 के कलाकारों ने अनुपम गार्डन में मार्निग वाक करने पहुँचे मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान की दृष्टि से बनाया जागरूक

0
58

रायपुर |  रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, सफाई मित्र कर्मचारियों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में पहुंचकर मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी है.

इस क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी की उपस्थिति में जोन के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत अनुपम गार्डन महावीर पार्क पहुंचकर वहाँ छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छुईयां भुईयां भाग 2 की शूटिंग कर रहे कलाकारों की सक्रिय सहभागिता से गार्डन में मॉर्निंग वाक करने पहुंचे मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान की दृष्टि से जागरूक किया एवं शत -प्रतिशत मतदान की दृष्टि से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मिलकर मतदान की सामूहिक शपथ ली.

रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा रहवासी क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी रहेगा.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here