सपा प्रत्याशी बृजेश चौरसिया का जनसंपर्क निरंतर जारी

0
124

रायपुर। ग्रामीण विधानसभा से सपा प्रत्याशी बृजेश चौरसिया का जनसंपर्क निरंतर जारी है।जनसम्पर्क के दौरान बृजेश चौरसिया को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जगह जगह लोगो ने फूलों की माला पहनाकर बृजेश चौरसिया का स्वागत किया और समर्थन देने की बात कही।

बृजेश चौरसिया ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कई वार्डो में धुंआधार जनसंपर्क किया।
बृजेश चौरसिया ने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान वहा के रहवासियों का अपार स्नेह मिला। देवतुल्य जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद पाकर मन अभिभूत है।

बृजेश चौरसिया ने कहा कि जनता को अच्छी सड़क, बिजली, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और भी अन्य सुविधाएं मुहैया कराना उनका पहला लक्ष्य है।

आपको बता दें कि बृजेश चौरसिया का धुआंधार जनसम्पर्क जोरशोर से चल रहा है और इस दौरान उन्हें जनता का भरोसा समर्थन भी मिल रहा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here