राजधानी रायपुर में बड़ी घटना……मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर हमला

0
43

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ी घटना हुई है। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा के रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से झूमाझटकी हुई है। घटना से नाराज समर्थकों ने सिटी कोतवाली थाना घेरा है। झूमा-झटकी तब हुई, जब बृजमोहन बैजनाथपारा इलाके में चुनावी प्रचार के लिए गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समर्थकों का हुजूम सिटी कोतवाली थाने में डटा है।  थाने में बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया है कि बैजनाथपारा के मदरसा चौक पर प्रचार के लिए पहुंचा था, तब महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की। इस दौरान पीएसओ ने मुझे मदरसे के भीतर ले जा कर बचाया। घटना का जवाब अब जनता देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here