बीजेपी की सरकार आते ही बुलडोजर की राजनीति शुरू – पूनम पांडेय

0
83

रायपुर। रायपुर जिले में कुछ दिनों से अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन और नगर निगम कार्यवाही कर रहा है। इस कार्यवाही से व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस नेत्री पूनम पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही बुलडोजर की राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा नेता के निर्देश पर कुछ ही दिनों में नगर निगम व जिला प्रशासन के द्वारा सड़क पर कई वर्षों से व्यापार कर रहे छोटे व्यापारियों की दुकाने अवैध अतिक्रमण के नाम तोड़ी जा रही है।

पूनम पांडेय ने कहा ये व्यापारी कई वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अब इस कार्यवाही से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी।
पूनम ने कहा इन दुकानदारों की दुकानें तोड़ने से पहले कंही अच्छी जगह इन्हें विस्थापित करने की योजना बनाई जाए। इसके बाद ही कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here