05 किलोग्राम गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

0
26

रायपुर पुलिस– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 16.12.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर में दो व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर व्यक्तियों को चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विजय सिन्हा एवं गुरप्रीत सिंह निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी विजय सिन्हा एवं गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 05 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 245/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 33 साल निवासी बंगाली होटल के पास वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

02. गुरप्रीत सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 24 साल निवासी छठ तालाब के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here