सीमा हैदर बनने वाली हैं सचिन के बच्चे की मां………जानिए क्या कहा सीमा ने

0
244

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सीमा इन दिनों सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही हैं. बीते दिनों बीते दिनों सीमा की प्रेग्नेंसी की खबरें आईं. अब एक इंटरव्यू में सीमा ने इसको लेकर खुद बताया है कि इसमें कितनी सच्चाई है. सीमा से जब पूछा गया कि जो खुशखबरी (प्रेग्नेंसी) की खबरें चल रही हैं, इसमें कितनी सच्चाई है. इस पर जवाब देते हुए सीमा ने कहा कि सच्चाई ही है. सबको एक दिन बहुत जल्द पता चल जाएगा. ये नया साल 2024 हमारे लिए बहुत खुशियां लेकर आया है.

सीमा ने कहा कि एक बात और है, वो ये कि हमारे बच्चे पढ़ने स्कूल जा रहे हैं. 2024 की शुरुआत ही हमारे लिए लकी साबित हुई है. इंस्टाग्राम पर सीमा के इंटरव्य. की ये क्लिप काफी वायरल हो रही है. तमाम लोग सीमा और सचिन को इस खुशखबरी को लेकर बधाई दे रहे

दरअसल, बीते दिनों सीमा की प्रेग्नेंसी की खबरें आईं. सीमा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो जल्द मां बनने वाली हैं. सीमा ने कहा था कि वे खुद चाहती हैं कि उनका और सचिन का एक बेबी हो. सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी को लेकर सचिन के पिता ने कहा था कि उन्होंने बहू का हाथ देखा है, उसे लड़का ही होगा. उन्होंने कहा था कि वे हाथ देखकर बता देते हैं, वो कभी झूठ नहीं होता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here