श्रीमती शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

0
31

राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्षता श्रीमती शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।श्रीमती शकुन डहरिया ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

श्रीमती शकुन डहरिया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here