सानिया मिर्जा के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़ पति ने की दूसरी शादी

0
569

कुछ कपल हमेशा चर्चा में रहते हैं, कभी प्यार को लेकर तो कभी रिश्ते में टकरावों के मुद्दे पर उनकी खबरें चलती रहती हैं। ऐसा ही हाल भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ भी है, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के साथ निकाह किया था। पहले उनके प्यार और रोमांस की खबरें सोशल मीडिया पर चलती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते को लेकर तनावों के चलते उनके तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनका तलाक हो गया है, लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया है।

दरअसल, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच रिश्ते की स्थिति पर शुक्रवार को फिर बवाल हो गया है। इसके नए कयास शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम ‘बायो’ से सानिया के बारे में संदर्भ को हटा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो से ‘सुपरवुमन सानिया मिर्जा के पति’ का संदर्भ हटा दिया, जिस पर फैंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। मलिक ने अपने नए ‘बायो’ में लिखा है, ‘Father of One True Blessing.’

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here