रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की विकास योजनाओं का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण देखा, एक सप्ताह बाद योजनावार विस्तृत समीक्षा करेंगे

0
70

रायपुर / रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने अपने निवास कार्यालय में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ( आरएससीएल) द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण देखा. इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवार, महाप्रबंधक ( ई एंड टी) श्री पंकज कुमार पंचायती, उप महाप्रबंधक ( तकनीकी) श्री बी. आर. अग्रवाल सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे. रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत विकास कार्य योजनाओं का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण के अवलोकन के दौरान एक सप्ताह बाद योजनावार रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करने की बात कही एवं विकास योजनाओं की जानकारी तैयारियों सहित लाने के निर्देश रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारियों को दिये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here