BREAKING………मुख्यमंत्री आज देंगे इस्तीफा………28 जनवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

0
157

 लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि जेडीयू-आरजेडी गठबंधन में दरार आ गई है और कभी भी नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं। गठबंधन के टूटने से न सिर्फ आरजेडी को झटका लगेगा बल्कि इंडी गठबंधन को भी करारा झटका लगेगा। सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि आज देर शाम नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और 28 जनवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा l

सियासी घमासान के बीच राजनीतिक पंडितों की मानें तो नीतीश कुमार आज इस्तीफा देकर बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। बता दें कि बिहार राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार यानी आज का दिन काफी अहम हो सकता है। नीतीश कुमार दोपहर साढ़े तीन बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलेंगे। ऐसी खबर है कि वह JDU-RJD-कांग्रेस गठबंधन पर कोई फैसला ले सकते हैं। विधान परिषद के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे सुबह लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं l

ऐसा माना जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाई तो बीजेपी की ओर से राज्य में दो डिप्टी सीएम बनना तय है। तो वहीं 24 घंटे में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख घोषित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजनीतिक हलचल से साफ देखा जा रहा है कि नीतीश कुमार, लालू यादव से काफी नाराज हैं। तो वहीं बीजेपी सांसद सुशील मोदी के डिप्टी सीएम बनने की संभावना जताई जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here