बस और ट्रक की आपस में जोरदार भिड़ंत से 10 बच्चे हुए घायल……

0
120

 

शनिवार की सुबह, बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में एक दुखद घटना घटी, जब एक स्कूल बस को ट्रक से टक्कर लगी। इस हादसे में दस बच्चे जख्मी हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चार बच्चों के पैर में फ्रैक्चर है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे जिरौली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के बाद ट्रक ने सामने से आ रही स्कूल बस में टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, “बस में 28 बच्चों समेत 33 लोग सवार थे। हादसे में लगभग 10 बच्चे घायल हो गए।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया, “चार बच्चों के पैर में फ्रैक्चर है, उनका उपचार जारी है। जिन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।”

सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here