Big mistake in the security of Chief Minister Vishnudev Sai…….. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुरक्षा में बड़ी चूक.. हतियार लेकर पहुंचा ….. 8 सिपाही सस्पेंड

0
121

 

छत्तीसगढ़  प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है  जहां  प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ी  हड़कंप मचा हुआ हैं। इस मामले में सीएम आवास पर तैनात आठ सिपाहियों को तत्काल  निलंबित कर दिया गया हैं। वही पूरे मामले की जाँच की जा रही हैं

आप को बतादे दरअसल एक शख्स हथियार के साथ सीएम साय के कक्ष तक पहुँच गया ।  जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। सीएम कक्ष के बाहर ही रोककर उससे पिस्टल जब्त की गई। पूरी घटना सीएम के अस्थाई आवास ‘पहुना’ की हैं।

बताया जा रहा हैं कि पिस्टलधारी शख्स किसी वीआईपी की गाड़ी पर सवार होकर सीएम आवास पहुंचा था, यही वजह हैं कि सीएम हाउस में दाखिल होने से पहले उसकी जाँच नहीं की गई। प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले में बड़े अधिकारियों की लापरवाही दिखाई पड़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here