Palash Malhotra returns ……. पलाश मल्होत्रा की युवा कांग्रेस में वापसी

0
180

रायपुर: पलाश मल्होत्रा, जिन्हें हाल ही में हुए 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन यह सारे आरोप झूठे साबित हुए।

पलाश मल्होत्रा की ऑडियो को के सहायता से बनाकर उनपर निर्दलीय उम्मीदवार की सहायता करने का और पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया था। इसका विरोध पलाश मल्होत्रा ने FIR भी करवाया था। यह सारे आरोप झूठे साबित हुए और तत्काल प्रभाव से उनकी वापसी लोकसभा चुनाव से पूर्व की जा रही है।

वापसी का लेटर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पलाश मल्होत्रा को दिया। इसके साथ ही पलाश अपने पुराने पद निर्वाचित उत्तर विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार सम्भालेंगे। पलाश की गैर मौजूदगी में नवाज शरीफ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उनको पुनः उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष का पद तत्काल प्रभाव से सौंपा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here