Senior BJP leader ,भाजपा वरिष्ठ नेता का निधन लम्बे समय चल रहे थे बीमार

0
137

रायपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा का 1 अप्रैल की रात निधन हो गया। उन्होंने अपनी आखिरी सांसें अपने निवास स्थान A1 साईं नगर, रायपुर में लीं।

दिलीप सिंह होरा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रायपुर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो सका, इसलिए परिजनों ने उन्हें घर ले आया था।

दिलीप सिंह होरा स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान थे। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा के छोटे भाई थे।

उनकी अंतिम यात्रा आज निवास स्थान A1 साईं नगर, रायपुर से निकली गई और उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम देवेंद्र नगर, रायपुर में किया गया । दिलीप होरा पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here