Road accident , भयानक सड़क हादसा ,डंपर और आटो के बिच जोरदार टक्कर पांच की मौत

0
244

 

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। यह हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ।

घटना के समय आटो रामघाट जा रहा था, जिसमें नौ लोग सवार थे। आटो ने अमानपुर पहुंचकर आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर से टकरा गया।

इस हादसे में आटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here