Final trailer release of Ajay Devgan’s film “Maidan” , अजय देवगन की फिल्म “मैदान” का फाइनल ट्रेलर रिलीज इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज ……. ट्रेलर देखें

0
200

 

अजय देवगन की आने वाली फिल्म “मैदान” का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है और 10 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन को एक ऐसे फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखाया गया है, जो अंडरडॉग टीम को जीत की राह पर ले जाता है। फिल्म में 1950 के दशक की झलक दिखाई गई है, जिसे शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा जाएगा। ए आर रहमान द्वारा रचित फिल्म का संगीत पहले ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म को वहीं बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की उम्मीद से फैंस उत्साहित हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here