Ashutosh Rana Baba Mahakal , आशुतोष राणा ने किया बाबा महाकाल के दर्शन

0
185

 

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा पहुंचे। उन्होंने यहाँ बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन करने की सुविधा दी। वह नंदी हॉल में बैठकर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आशुतोष राणा की आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज से पहले महाकालेश्वर मंदिर से उनके दर्शन के फोटो और वीडियो सामने आए हैं। ‘वॉर 2’ के रिलीज के मौके पर लोगों के बीच उत्साह बढ़ा है। उन्होंने मंदिर में भस्म आरती में भी भाग लिया और नंदी हॉल से भगवान महाकाल की पूजा की। उनके मंदिर में यात्रा के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here