road accident , दर्दनाक सड़क हादसा दो किसानों की मौत

0
78

गंजबासोदा विधानसभा क्षेत्र के त्योंदा थाना अंतर्गत संस्कार वेयर हाउस पर सरकारी खरीदी केंद्र के बाहर एक भारी दुर्घटना घटी है। रात करीब 3:30 बजे, एक तेज रफ्तार ट्राला (नंबर एमपी 15 – Z- B 9626) ने खरीदी केंद्र के बाहर खड़े कई ट्रैक्टर ट्रालियों को रौंद दिया।

इस दुर्घटना में कई ट्रैक्टर ट्रालियों के परखर्च उड़ गए और कई लोग उनमें दब गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू हो गया। जेसीबी की मदद से दबे हुए लोगों को निकालने का काम चल रहा है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, दो सगे भाई, कृष्णकांत कुर्मी और रविकांत कुर्मी, की मौत हो चुकी है और कई और लोगों के नीचे दबे होने की आशंका है। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को पहुंचाने का सिलसिला जारी है।

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। अब तक जिन चार घायलों को निकाला गया है, उन्हें त्योंदा चिकित्सालय भेजा गया है और वहां से विदिशा रेफर कर दिया गया है। इनमें राजू कुर्मी, लक्ष्मी प्रसाद कुर्मी, और अमृत कुर्मी शामिल हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here