lok sabha election 2024 : अमर पारवानी ने अपने परिवार के साथ किया मतदान

0
62

रायपुर, छत्तीसगढ़: आज लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव मनाते हुए अमर पारवानी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा, “चुनाव का पर्व, देश का गर्व” हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं वरन् कर्तव्य भी हैं।

उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है और अब वे अन्य नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शीघ्र मतदान करें और इस लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here