railway 20 trains canceled , रेलवे ने रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनें की रद्द….. देखें पूरी खबर

0
158

 

रेलवे ने रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनों को आज से रद्द कर दिया है। इसका मुख्य कारण नागपुर रेल मंडल में एलएचएस पुशिंग का काम होना है। यह काम 8 से 10 मई और 19 से 30 मई तक दो चरणों में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से पांच घंटे देरी से रवाना होगी। कई ट्रेनों की देरी का कारण है कि रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनें 23-23 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

रद्द होने वाली ट्रेनें: डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी–रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल, बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल, तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, तिरोड़ी-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस और नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here