मोर महापौर मोर 26 वें दिन रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में 170 एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड में 280 कुल 450 मामले तत्काल निराकृत

0
96

रायपुर – मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत 26 वें दिन का पहला शिविर निगम जोन 10 के रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर एवं दूसरा शिविर जोन 6 के शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 के साहू समाज भवन टिकरापारा में लगाया गया। आज दोनों वार्ड के शिविर में पहुंचकर महापौर श्री एजाज ढेबर ने सभापति श्री प्रमोद दुबे, रायपुर जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, छ.ग. राज्य योग आयोग अध्यक्ष एवं निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री ज्ञानेष शर्मा, आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री नागभूषण राव, सुन्दर लाल जोगी, समीर अख्तर, सतनाम सिंह पनाग, श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार, जोन 5 अध्यक्ष श्री मन्नू विजेता यादव, जोन 6 अध्यक्ष श्रीमती निषा देवेन्द्र यादव पार्षद श्री रवि धु्रव, श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, श्रीमती उमा चंद्रहास निर्मलकर, एल्डरमेन श्री शमषुल हसन नम्मू, श्री अफरोज अंजूम, पूर्व पार्षद श्री जगदीष आहूजा, अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, कार्यपालन अभियन्ता योजना श्री राजेश शर्मा, जोन कमिश्नरगणों, जोन कार्यपालन अभियंताओं,नगर निगम जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं उनका हरसंभव तरीके से त्वरित निदान अपने सामने मिनटों में करवाया। इसके पूर्व आज के दोनो शिविरों में पहुंचते ही महापौर, आयुक्त एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों ने छत्तीसगढ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया ।
वार्ड 55 एवं 58 के षिविर का शुभारंभ महापौर श्री एजाज ढेबर ने सभापति श्री प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों सहित छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया। दोनो वार्डो के षिविरों में महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने सभी नागरिको से नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने स्वास्थ्य विभाग के कोविड 19 टीकाकरण स्टाॅल में जाकर नियत समय पर कोरोना का पहला, दूसरा टीका सहित बुस्टर डोज अनिवार्य रूप से लगवाने का आव्हान किया। वहीं महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रषासन के निर्देष पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे हर घर हरियाली महाभियान के तहत नागरिको को निःषुल्क पौधे वितरित किये एवं उनके प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रूप से रोपित कर उसके पेड़ बनते तक समुचित देखभाल का संकल्प लेने का आव्हान किया। शहीद पंकज विक्रम वार्ड के षिविर में 60 निःषुल्क पौधे नागरिको को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाकर वितरित किये गये।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में कृष्णा चैक लालपुर के क्षेत्र की कच्ची गली को पक्का बनाने जनता की मांग पर मंच से तत्काल महापौर निधि से 2 लाख रू. का अनुदान स्वीकृत करने की घोषणा की। महापौर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाॅल में पहुंचकर 3 बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्रासन किया एवं गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार पैकेट प्रदत्त किये। षिविर में वार्ड 55 में महापौर ने एनयूएलएम की ओर से मां शारदा स्वसहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकिंग पष्चात 1 लाख रू. का धनादेष प्रदत्त किया। वहीं जय बूढादेव महिला स्वसहायता समूह, जय मां शारदा महिला स्वसहायता समूह को 1-1 लाख रू. जय मां दुर्गा एवं मां लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह को 50-50 हजार रू. और एकता महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज पष्चात 10 हजार रू. का धनादेष आवेदन तत्काल स्वीकृत कर प्रदत्त किया गया।
शहीद पंकज विक्रम वार्ड के षिविर में बाल बजरंग गणोषोत्सव समिति के पदाधिकारियों की मांग पर समिति के मंदिर के सामने सौंदर्यीकरण हेतु महापौर श्री एजाज ढेबर ने महापौर निधि से 1 लाख रू., वार्ड पार्षद व जोन 6 अध्यक्ष श्रीमती निषा देवेन्द्र यादव ने पार्षद निधि से 1 लाख रू. एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने सभापति निधि से 50 हजार रू. का अनुदान देने की घोषणा की । जिस पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने महापौर, सभापति, वार्ड पार्षद व जोन 6 अध्यक्ष को हार्दिक धन्यवाद दिया। वार्ड 58 के षिविर में सरिता डेकाटे, सुनीता यादव, विनोद कुमार सोनी, सोमवती सोनी को आवेदन के तत्काल पष्चात नये राषन कार्ड बनाकर मंच से महापौर ने प्रदत्त किये। इसी प्रकार वार्ड 55 के षिविर में महापौर ने आवेदन के तत्काल पष्चात बनाये गये नये राषन कार्ड चंद्रिका साहू, पूजा विष्वकर्मा, अष्वनी सोनी, ललिता विष्वकर्मा, शीलू शुक्ला, सुमन शर्मा, सीता शर्मा, निधि चोपडा, जयश्री प्रधान को प्रदत्त किये।
रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड में आज के शिविर में इन दोनों वार्डों में कुल 588 आवेदन शिविर में मिले, जिनमें से 450 आवेदन तत्काल निराकृत कर दिये गये। 85 स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदत्त किये गये। नये श्रमिक कार्ड 30, नये राशन कार्ड 31, कोविड टीका 16 लोगों को लगाकर आवेदनों का तत्काल निदान शिविर स्थल पर किया गया। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाईल मेडिकल यूनिट के तहत वार्ड 55 के षिविर में 51 नागरिको का चिकित्सको ने निःषुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें चिकित्सकीय परामर्ष एवं आवष्यक दवाईयां प्रदत्त की। मोर महापौर मोर द्वार अभियान के तहत अब तक विगत 27 जून से आज 25 जुलाई तक 25 दिनों में 50 वार्डो में लगाये गये शिविर में कुल 22453 आवेदन प्राप्त हुए है , जिसमें से 19379 आवेदनों को तत्काल निराकृत किया गया है। दस्तावेज पूर्ण न होने पर 18 आवेदन अस्वीकृत किये गये है। 3058 आवेदनों को निदान हेतु प्रक्रिया में लिया गया है । जिसमें 1327 आवेदन मतदाता परिचय पत्र बनाने के सम्मिलित है। 6313 लोगों को आय प्रमाण पत्र, 2285 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 767 लोगो को नया आधार कार्ड, 146 लोगो को वेंडर कार्ड, 211 लोगो को बैंक लिंकेज, 38 लोगो को नया नल कनेक्शन , नल कनेक्शन को 43 स्थानों पर तत्काल सुधारा गया है। 993 लोगो को नया श्रमिक कार्ड, 649 लोगो को नया राशन कार्ड दिया गया है। विद्युत विभाग ने 43 नये लाईट लगाये हैं। 43 लाईट तत्काल सुधारे गये। 123 स्थानों पर नाली की तत्काल सफाई करवायी गयी है। कोविड टीका 792 लोगो को लगाया। 38 स्थानों से कचरा तत्काल उठाया गया है। पी.एम. स्वनिधि प्रोफाईलिंग योजना में 213 प्रकरण स्वीकृत हुए है। 845 जाति प्रमाण पत्र, 857 निवास प्रमाण पत्र, 42 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 7 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सहित प्रधानमंत्री आवास योजना में 65 आवेदन, पेंशन योजनाओं में 128 आवेदन स्वीकृत किये गये है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल युनिट के माध्यम से शिविरों में पहुंचे 2098 नागरिको की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदत्त की है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा 364 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है। 79 करदाता नागरिको ने शिविर में पहुंचकर निगम राजस्व विभाग को संपत्तिकर स्वस्फूर्त रूप से अदा किया है। शिविर में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। इस तरह एक पंडाल के नीचे आमजनों को विविध शासकीय योजनाओं का तत्काल वांछित लाभ दिलवाया गया। महापौर श्री एजाज ढेबर ने लोगों की भीड़ को देखकर जनसुविधा हेतु आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड के स्टाल में सभी दस्तावेज देखकर टोकन देकर कार्य करने के निर्देश दिये है, ताकि लोगों को असुविधा ना होने पाये। दोनों वार्डों के 11 नागरिकों ने महापौर को फोन पर जनसमस्या बताई, जिनका तत्काल परीक्षण कर त्वरित समाधान महापौर के निर्देश पर करवाया गया। महापौर श्री एजाज ढेबर वार्ड 55 व 58 के शिविर के एक पंडाल में लगाये गये सभी विभागों के जनसमस्या निवारण शिविर में प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करते रहे एवं कार्य की मॉनिटरिंग स्वयं करके लोगो से समस्याएं पूछकर उनका त्वरित निराकरण अपने समक्ष अधिकारियों को बुलाकर निर्देशित कर प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करवाते रहे, जिससे दोनों वार्ड के रहवासियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई।
27 जुलाई 2022 बुधवार को नगर निगम जोन 10 के लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के सिंधी धर्मषाला वल्लभ नगर प्रियदर्षनी नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं जोन 4 के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के हिन्दु हाई स्कूल में मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत 27 वें दिन दोपहर 2ः30 बजे से संध्या 5ः30 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जायेगा। इसके पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर शिविर दिवस दिनांक 27 जुलाई 2022 बुधवार को निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फोन नंबर 9111666201 अथवा 9301953201 पर लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड एवं पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड के रहवासी लोगों से जनसमस्या एवं सुझाव को लेकर वार्ड के संबंध में सीधे चर्चा कर जनसमस्या और सुझाव प्राप्त करेंगे ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here