हरेली पर्व प्रकृति को संस्कृति से जोड़ता है : प्रमोद दुबे

0
151

 

रायपुर। डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में हरेली के पर्व पर कांग्रेसजनों द्वारा घर-घर जाकर नीम पत्ती लगाई गई। इस अवसर पर आम जनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के परंपरा को बनाए रखने के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है।
रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि हरेली खुशहाली और प्रेम का पर्व है । यह पर्व प्रकृति को संस्कृति से जोड़ता है । यह पर्व धरती माता की हरियाली का संदेश लाता है । हरेली पर्व छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रकृति के प्रति प्रेम एवं समर्पण को प्रकट करता है । इस त्यौहार में किसान अपने कुल देवताओं एवं खेती में उपयोग होने वाले औजारों की पूजा करते हैं । हरेली पर्व के दिन से छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरूआत होती है ।
डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा घर-घर में नीम पत्ती लगाने के कार्य में रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत ठेगडी,वामन राव लाखे वार्ड अध्यक्ष डॉक्टर विष्णु राजपूत, डॉ खूबचंद बघेल वार्ड अध्यक्ष सुनील ध्रुव, सुंदर नगर वार्ड अध्यक्ष डोमेश शर्मा, पूर्व वार्ड अध्यक्ष रोहित साहू उत्तम देवांगन खूबचंद देवांगन ने सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here