बड़ी खबर: कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कोरबा से लगातार दूसरी बार दर्ज की जीत।

0
47
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कोरबा से लगातार दूसरी बार दर्ज की जीत
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कोरबा से लगातार दूसरी बार दर्ज की जीत

 

 कोरबा \ लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की अब तस्वीर साफ होने लगी है। अधिकतर सीटों पर हार-जीत के नतीजे घोषित हो गए हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को बड़े अंतर से हराया है।

ज्योत्सना ने अपने जीत पर खुशी जताई लेकिन चिंता भी व्यक्त की कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र से बड़ा नुकसान कैसे हुआ। अभी फाइनल आकड़े जारी नहीं हुए हैं, लेकिन ज्योत्सना ने कार्यकर्ताओं और परिवार का श्रेय दिया।

नवनिर्वाचित सांसद ने बताया कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने कोरबा के विकास के लिए काम किया है, और आगे भी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने भी यह बताया कि पिछले कार्यकाल में उनकी बढ़त हुई, लेकिन कोरबा शहरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार का नुकसान बहुत ज्यादा रहा, जिस पर विचार किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान नवनिर्वाचित सांसद के साथ कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जो काफी उत्साहित नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here