RAIPUR Accident : तेज़ रफ्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई , घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की

0
74
Untitled design - 1

राजधानी रायपुर में लगातार दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच, आज सुबह 5 बजे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर रिंग रोड के पास स्थित अशोका मिलेनियम के पास डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर में बिजली ट्रांसफार्मर लोड किया गया था और वह पुणे से कोलकाता ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू कर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना ने रायपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here