खास खबर : कुम्हारी खारुन वैली के कमरे में मिली दो भाइयों की लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

0
173

 

दुर्ग \ कुम्हारी खारुन वैली के एक कमरे में दो भाइयों की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी कमरे से आ रही बदबू के कारण हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई नशे के आदी थे और उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उनकी मौत कैसे हुई। कुम्हारी पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here