खास खबर : जल्द ही बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना, माताओं और बहनों को लगेगा झटका

0
360

 

रायपुर \ छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा योजना पर उठाए गए आरोपों के बाद, यहां तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस का दावा है कि योजना के तहत हितग्राहियों के नामों में कटौती की जा रही है, जबकि उनके पास उन लोगों की जानकारी है जिनके नाम आचार संहिता के तहत कट चुके हैं। इस विवाद के बाद पार्टियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। बीजेपी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

चरणदास महंत ने जताई योजना बंद होने की आशंका

महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों के नाम कटने के मामले पर चरणदास महंत ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अभी लोकसभा चुनाव के परिणाम आए दो दिन भी नहीं बीते हैं और महतारी वंदन का लाभ लेने वाली माताओं और बहनों के नाम काटने शुरू हो गए हैं।

चरणदास महंत ने यह भी आशंका जताई है कि आने वाले समय में साय सरकार इस योजना को पूरी तरह बंद कर सकती है। इस घटनाक्रम ने योजना से लाभान्वित हो रहे परिवारों में चिंता बढ़ा दी है और राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here