CG ACCIDENT: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा बाइक सवार युवक, इलाज के दौरान मौत

0
113
Untitled design - 1

 

बिलासपुर \ शहर से एनटीपीसी सीपत मार्ग पर स्थित बहेरा पुल एक खतरनाक स्थान बन चुका है, जो हादसों का केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार की रात इसी पुल पर एक और दुखद घटना घटी, जिसमें एक बाइक सवार युवक पुल के नीचे नहर में गिर गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी संगीत कुमार साहू बोर खुदाई का काम करता था। बुधवार की रात करीब 11 बजे, काम खत्म कर सीपत से अपने घर ग्राम पंधी लौटते समय, बहेरा पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल से जा टकराई। टकराने के बाद बाइक नहर में जा गिरी।

आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना 112 टीम को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तुरंत संगीत को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here