जुन्नारदेव: ऑनलाइन रमी गेम में पैसे हारने और कर्ज से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जुन्नारदेव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रितिका सरल सलाम (38 वर्ष), पत्नी हरिराम सलाम, ग्राम चटवा की निवासी थी।
बताया जा रहा है कि रितिका आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी। वह कर्ज से परेशान थी और ऑनलाइन रमी गेम पर पैसे हारने के कारण मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के चलते उसने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg