कोरबा \जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लिव-इन पार्टनर ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सौंदरहा की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका युवती और आरोपी युवक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी युवक का एक बच्चा भी है, जो उसकी पहली पत्नी से है। पहली पत्नी की मौत काफी समय पहले हो गई थी। इसके बाद से कोरबा में रहने वाली 37 साल की मृतिका, राम कुमारी कश्यप, का अफेयर जांजगीर-चांपा के रहने वाले मनबोध भारद्वाज से चल रहा था।
घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहली पत्नी के बच्चे को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने लाश पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की भी कोशिश की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


