CG Breaking : पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह देव का निधन

0
104

 

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन हो गया हैं। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका ईलाज महानगरों के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था।

बताया जा रहा है कि उन्हें 13 जून को मुम्बई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया जिनका 15 जून सुबह 8 बजे अम्बिकापुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जायेगा।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने जताया शोक

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने शोक सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने लिखा कि, “अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है. सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं. हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं. यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here