स्कूल की छुट्टी को ले कर बड़ी खबर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

0
78

 

रायपुर \ छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य में विद्यालयों की गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की थीं। वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी हैं। आदेश के अनुसार, स्कूल अब 26 जून से खुलेंगे।

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को अनुमान जताया कि अगले चार दिनों तक राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

रविवार को रायपुर (लालपुर स्टेशन) में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 40.2 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here