अवैध शराब बिक्री करने वाले ढाबा संचालक के विरुद्ध कार्रवाई

0
111

 

रायगढ़ \ सारंगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टेंगनापाली के जायसवाल ढाबा के संचालक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा के निर्देशानुसार, अवैध शराब बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक कामिल हक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ की पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर जायसवाल ढाबा के संचालक सुनील जायसवाल (पिता राधेश्याम जायसवाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी टेंगनापाली, थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़) के कब्जे से 23 बोतल सिम्बा बीयर (प्रत्येक 650 एमएल, कुल 14 लीटर 950 एमएल, कीमत 5060 रुपये), एक नीला गुलाबी झोला जिसमें 09 पाव मैकडावल नंबर वन अंग्रेजी व्हिस्की, 02 पाव देशी प्लेन मदिरा, और 3 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब जब्त की है।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here