बलौदाबाजार हिंसा मामले में 8 और आरोपी गिरफ्तार

0
64

 

बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार को 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में भीम आर्मी के रायपुर संभागाध्यक्ष जीवराखन बांधे भी शामिल हैं। पुलिस ने बांधे को जगदलपुर से गिरफ्तार किया, जहाँ से वह विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पहले भी जीवराखन बांधे के घर पर छापा मारा था, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस को बांधे के भागने की योजना की जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते उसे जगदलपुर में उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के पीछे भीम आर्मी के साथ-साथ भीम क्रांतिवीर संगठन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और आगे भी कई गिरफ्तारियों की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी रायपुर के महादेव घाट से छापेमारी कर पकड़ा गया है। बलौदाबाजार की हिंसक घटनाओं में उनकी बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने अब तक 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट, भीम क्रांतिवीर संगठनों से संबंधित हैं।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक कुल 132 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक अलग-अलग 9 FIR दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट, भीम क्रांतिवीर आदि संगठनों के सदस्य शामिल हैं। जांच अभी भी जारी है और वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

10 जून को बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय का प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया और फिर कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आग लगा दी। आग और भीड़ के आक्रोश को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय के साथ-साथ कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here