नया सवेरा जन कल्याण समिति के द्वारा शरबत वितरण किया गया

0
67

रायपुर \ नया सवेरा जन कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ शाखा, रायपुर के अंतर्गत समिति सदस्यों के सहयोग से इस भीषण गर्मी में श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति, डूमरतराई प्रांगण के साथ कौशल्या माता बिहार (कमल विहार) चौक पर शरबत का वितरण किया गया। इस वितरण से लोगों को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिली और उनकी प्यास को कुछ कम करने का प्रयास किया गया।

नया सवेरा जन कल्याण समिति के सदस्य विष्णु साहू ने बताया कि यह शरबत वितरण कार्यक्रम हमारे संस्थापक सदस्य सुरजीत साहू के अवतरण दिवस पर रखा गया था।

इस कार्यक्रम में सुरजीत साहू, चेतन साहू, अमित गुप्ता, गिरिश साटोने तेली, फग्गू भाई, रोहित, बब्लू, बंटी, मिश्रा आदि सदस्यों का भरपीर सहयोग मिला। हमारी समिति जनहित में निरंतर कुछ न कुछ कार्य कर समाज और जनहित में काम कर लोगों को संदेश देने में सफल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here