विनोबा भावे नगर में पार्षद कामरान अंसारी की बैठक: समस्याओं और समाधान पर चर्चा

0
92

 

रायपुर / लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 34 के अंतर्गत विनोबा भावे नगर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पार्षद कामरान अंसारी द्वारा किया गया। इस बैठक में क्षेत्र की सम्मानित माता-बहनों ने भाग लिया और विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाना था, जिन्हें पहले से पट्टा आबंटित किया जा चुका है। बैठक में समस्त विनोबा भावे नगर की सम्मानित माताओं और बहनों की उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त, नल कनेक्शन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। क्षेत्रवासियों ने नल कनेक्शन के लिए आभार व्यक्त किया और जिन घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है, वहां जल्द से जल्द पाइपलाइन की व्यवस्था करने के लिए पार्षद कामरान अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस बैठक के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here