weather update : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, आज पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

0
686

राजधानी रायपुर का मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। चारों तरफ बारिश की बूंदों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में मानसून की गतिविधि थोड़ी कम रहने की संभावना है। 26 जून से मानसून की गतिविधि फिर से बढ़ जाएगी। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

24 और 25 जून को प्रदेश में मानसून की गतिविधि कम रहेगी। 26 जून से मानसून की गतिविधि फिर बढ़ जाएगी। सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का अलर्ट है।

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार को विभिन्न स्थानों का तापमान:

  • रायपुर: अधिकतम 31.6 डिग्री, न्यूनतम 25.7 डिग्री
  • माना एयरपोर्ट: अधिकतम 31.1 डिग्री, न्यूनतम 26.6 डिग्री
  • बिलासपुर: अधिकतम 31.4 डिग्री, न्यूनतम 24.9 डिग्री
  • पेंड्रा रोड: अधिकतम 33.6 डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्री
  • अंबिकापुर: अधिकतम 34.9 डिग्री, न्यूनतम 25.3 डिग्री
  • जगदलपुर: अधिकतम 31.6 डिग्री, न्यूनतम 23.4 डिग्री
  • दुर्ग: अधिकतम 32.6 डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्री
  • राजनांदगांव: अधिकतम 30.5 डिग्री, न्यूनतम 26.2 डिग्री
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here