23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अज्ञात कारणों की जांच में जुटी पुलिस

0
121

रायगढ़ \ कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोदीपारा कोतरा रोड निवासी 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर की म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संपत निषाद पिता छतराम निषाद उम्र 23 वर्ष, मोदीपारा कोतरा रोड में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। बीते शनिवार की शाम 6:30 बजे उसने घर के भीतर म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि शाम के समय घर में कोई नहीं था। इस बीच किस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए संपत ने यह कदम उठाया, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। घटना को सबसे पहले उसके पिता छतराम ने देखा और तुरंत घरवालों एवं पुलिस को सूचित किया।

पुलिस पहुंचने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को शव पंचनामा तैयार कर, परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here