Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

0
65

रायपुर \  छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके साथ ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में शाम होते ही बादल छा रहे हैं और मौसम में ठंडक ला रहे हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव और कांकेर समेत अन्य जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर और बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अब मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।

इस मौसम परिवर्तन से एक ओर जहां किसानों को राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आम जनता को भी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, लोगों को तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here