CG NEWS : महिलाओं ने शराब भट्टी में घुसकर मैनेजर को पीटा

0
100

बिलासपुर  \ न्यायधानी में अब महिलाएं भी दंगा करने लगी हैं। सोमवार रात लेनदेन के विवाद में 4 महिलाओं समेत 7 लोगों ने सरकंडा के चिंगराजपारा शराब भट्टी के मैनेजर पर लाठी से हमला किया और दांतों से काटकर उसे पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सरकंडा पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सनी सूर्यवंशी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम सोमवार की शाम अवैध चखना सेंटर पर कार्रवाई करने चिंगराजपारा पहुंची थी। आबकारी टीम के जाने के बाद, पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने मैनेजर पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की। इस हमले में मैनेजर जयदीप शर्मा के हाथ, अंगूठे, पेट, पीठ और चेहरे पर चोटें आईं।

इस घटना ने न्यायधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाओं द्वारा की गई इस हिंसा ने समाज में असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here