गैस सिलेंडर में लगी आग, एक के बाद एक 6 सिलेंडर हुए ब्लास्ट

0
110

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्रछाया कॉलोनी में घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट के साथ आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होते रहे। कुल मिलाकर लगभग 6 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गैस सिलेंडर के ब्लास्ट के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल और नगर पालिका टीम टैंकर लेकर आग बुझाने के लिए पहुंच गई। उद्योगों की करीब 4 दमकल की गाड़ियों और नगर पालिका के पानी के टैंकरों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंचे मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्रछाया कॉलोनी में खंडेलवाल का मकान है, जहाँ से गैस रिफिलिंग का कार्य होता था। रिफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ। एक के बाद एक धमाके होते रहे और करीब 6 सिलेंडर ब्लास्ट हुए। हालांकि, किसी के जनहानि होने की सूचना नहीं है। ऐसे रहवासी क्षेत्र में रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष दूधी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 4 दमकल की गाड़ी और पानी के टैंकरों की मदद से नगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने उद्योगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here