गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से स्कूल प्रारंभ, पहले दिन मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

0
73

बिलासपुर \ बुधवार को प्रदेश भर के साथ जिले में भी सभी स्कूल प्रारंभ हो गए हैं। पहले स्कूल 16 जून से प्रारंभ होने थे, लेकिन भीषण गर्मी के कारण शासन ने इसे 26 जून को प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। बुधवार से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से चहल-पहल देखने को मिली।

पहले दिन उत्साह के साथ विद्यार्थी अपने स्कूलों में पहुंचे, जहां उनका शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से स्वागत किया गया। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया और उन्हें भोजन भी कराया गया। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने बताया कि शासन से मिले दिशा निर्देश के अनुसार शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न कराया गया है।

विद्यार्थियों के लिए यह दिन यादगार बनाने के लिए विद्यालयों में विशेष तैयारी की गई थी। बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत अब स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियाँ भी शुरू हो गई हैं। पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही, लेकिन अब स्कूल खुलने के बाद नियमित तौर पर शिक्षा प्रारंभ हो जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here