CG CRIME : महिला के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने वाला युवक गिरफ्तार

0
81

रायगढ़\  कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सक्ती जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा ने महिलाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत थाना सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कामिल हक ने प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट में विवेचना शुरू की। साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान की गई।

आरोपी की पहचान देवकुमार निराला, पिता मंगलदास निराला, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिहरीद, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की तत्परता और साइबर सेल की मदद से यह गिरफ्तारी संभव हो पाई, जिससे महिलाओं के खिलाफ हो रहे ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here