मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू

0
40

राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

बैठक में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों पर चर्चा हो रही है। इस दौरान, राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा बलों के प्रमुख और अन्य विशेषज्ञ इस बैठक में भाग ले रहे हैं, ताकि नक्सल समस्या का समाधान और विकास की गति तेज की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here