BREAKING : नवा रायपुर में युवक ने पर्यावास भवन की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

0
36
Copy of Copy of Untitled Design - 13

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक युवक ने पर्यावास भवन की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नरेश साहू (35 वर्ष) ने नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नरेश साहू उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तक नरेश साहू के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस मृतक के साथ काम करने वाले सहयोगियों और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here