BREAKING NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष की भतीजी थी वाणी गोयल

0
37

 

रायपुर। रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के एक कमरे में रविवार को 25-26 साल की एक युवती की लाश मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जो सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी थी।

दूसरी ओर, जीआरपी को सुबह करीब 6 बजे WRS कॉलोनी के पास पटरी पर एक युवक का शव मिला। युवक का सिर धड़ से अलग था और उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी के बीच प्रेम संबंध था।

वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और लोकेशन ट्रेस कर रविवार को बेबीलोन होटल पहुंची, जहां चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में वाणी की लाश मिली।

सूचना मिलने पर रायपुर के गंजा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वाणी ने रायपुर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से 2016 से 2019 तक ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद 2022 में नागपुर के निराली कुकरी इंस्टीट्यूट से बेकरी का कोर्स किया था। वह अपनी प्रोफाइल में पेस्ट्री शेफ बताती थी।

इस मामले की जांच जारी है और पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध की पड़ताल कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here