मोतीलाल नेहरू वार्ड में धरना प्रदर्शन : पार्षद गोपेश साहू ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उठाई आवाज

0
44

 

रायपुर / आज, जोन क्रमांक 09 के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद गोपेश साहू ने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वार्ड के स्ट्रेट लाइट, रोड, नाली और जलभराव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

धरना प्रदर्शन में वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद श्री रोहित साहू भी उपस्थित थे। इसके अलावा, वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने भी इस प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी समस्याओं को उजागर किया और समर्थन व्यक्त किया।

पार्षद गोपेश साहू ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कें, जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट और नालियों की समस्याएं वार्डवासियों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन गई हैं। उन्होंने नगर निगम से जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

धरना प्रदर्शन में पार्षद श्री रोहित साहू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नागरिकों के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उन्हें जल्द से जल्द समाधान की आवश्यकता है।

धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ और सभी ने मिलकर नगर निगम से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की। पार्षद गोपेश साहू ने आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और इनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here