शकुन डहरिया ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई

0
111

रायपुर। सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति प्रभारी महिला कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति छत्तीसगढ़ ,अध्यक्ष राजश्री सदभावना समिति श्रीमती शकुन डहरिया ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा , समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उन्होंने आग्रह किया कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलें। आज भी भगवान बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक है। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here